Ration Card | राशन कार्ड List 2024 | राशन कार्ड E-kyc : कैसे करें राशन कार्ड की E-kyc ?

Ration Card सरकार द्वारा चलाई एक ऐसी योजना है गरीब परिवारों को सस्ते दामों पर अनाज उपलब्ध करवाया जाता है यह सुविधा केवल उन्हीं के लिए है जिनकी पारिवारिक income सालाना 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है  राशन कार्ड गरीबों का एक पहचान पत्र है जिससे खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा संचालित किया जाता है राशन कार्ड के माध्यम से गरीबों को गेहूं चावल मक्का बाजार सरसों का तेल चीनी इत्यादि समान उचित दरों पर मिलते हैं 

Ration card
Ration Card


जाने केवाईसी प्रक्रिया (E-KYC ) :-

सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक करना जरूरी कर दिया है इस प्रक्रिया में मशीन द्वारा उपभोक्ता का फिंगरप्रिंट कैप्चर किया जाएगा बायोमेट्रिक मशीन द्वारा कलेक्ट किया गया डाटा एकदम सटीक होता है ई केवाईसी करने से फर्जी काम पर लगाम लगाई जा सकती है खाद्य पूर्ति विभाग इससे यह सुनिश्चित करता है राशन कार्ड उपभोक्ता अपना राशन स्वयं ले रहा है या नहीं | आधार कार्ड लिंक करने से हमें एक इलेक्ट्रॉनिक पहचान मिल जाती है इसीलिए ई केवाईसी करना जरूरी है 

Ekyc


राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document) :- 

मुख्य तौर पर  e-kyc  के लिए केवल आधार कार्ड की ही आवश्यकता होती है क्योंकि बायोमेट्रिक के द्वारा ही ई केवाईसी संभव है 
  1.  आधार कार्ड (Adhaar Card )
  2. पैन कार्ड  (  Pen Card )
  3. बैंक पासबुक ( Bank Passbook )
  4. वोटर कार्ड   ( Voter Card ) 
  5. फैमिली आईडी ( Family ID )
एक परिवार में जितने सदस्य हैं सभी को अपने यह दस्तावेज ई केवाईसी के  समय अधिकारी को दिखाने होंगे जिससे अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा कि राशन कार्ड उपभोक्ता केवाईसी के लिए एलिजिबल है या नहीं 

राशन कार्ड के फायदे | राशन कार्ड द्वारा सरकारी सुविधाएं :-

  1.  जिस परिवार में बीपीएल राशन कार्ड है उन्हें सरकार की तरफ से फ्री गेहूं , चीनी फ्री, सरसों का तेल फ्री इत्यादि सुविधा BPL परिवार को मिलती है 
  2. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मजदूरों को पक्के मकान बनाने की गारंटी सरकार द्वारा दी जाती है 
  3. अस्पताल में बीपीएल कार्ड धारकों का फ्री में इलाज किया जाता है उनसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता   |